बिहार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 51 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि प्रशांत किशोर (पीके) खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। काफी समय से यह चर्चा थी कि वे करगहर विधानसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन उस सीट से पार्टी ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को उम्मीदवार बनाया है। इससे अब यह सवाल और बढ़ गया है कि प्रशांत किशोर आखिर किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
देखें सभी उम्मीदवारों की सूची
पहली लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल किए गए हैं। इनमें अलग-अलग क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा की गई है —
- दरभंगा: आर. के. मिश्रा
- गोपालगंज: प्रीति किन्नर
- कुम्हरार: के. सी. सिन्हा
- मांझी से: वाई. बी. गिरी
- वाल्मीकिनगर: दीर्घ नारायण प्रसाद
- पूर्णिया (अमौर): अफरोज आलम
- कटिहार (प्राणपुर): कुणाल निषाद
- सुपौल (निर्मली): रामप्रवेश कुमार यादव
- सुरसंड: ऊषा किरण
- लोरिया: सुनील कुमार
जिनकी नीचे गई सूची निम्न है।
Jan Suraaj releases a list of 51 candidates for the upcoming Bihar Assembly elections. pic.twitter.com/QnZcKr1kcg
— ANI (@ANI) October 9, 2025
पार्टी की रणनीति पर सबकी नजर
जन सुराज पार्टी ने पहली सूची जारी कर यह साफ कर दिया है कि वह बिहार चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह लिस्ट प्रशांत किशोर की बड़ी राजनीतिक एंट्री की शुरुआत मानी जा रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीके कब और किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

