Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahadev Betting App Case: एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तार

April 28, 2024

Mahadev Betting App Case: एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तार

Mahadev Betting App Case: मुंबई। मुंबई साइबर प्रकोष्ठ के विशेष जांच दल ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बंबई उच्च न्यायलय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उन्हें शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। विशेष जांच दल (SIT) ने हाल में खान से इस मामले में पूछताछ की थी। एसआईटी विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों और राज्य में कुछ वित्तीय एवं रियल एस्टेट कंपनियों के बीच कथित अवैध लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घोटाला करीब 15,000 करोड़ रुपए का है। पुलिस ने बताया कि खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है जिसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके साहिल खान एक फिटनेस विशेषज्ञ हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें