Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gonda Train Accident : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन लोगों की मौत; 34 घायल

July 18, 2024

Gonda Train Accident : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन लोगों की मौत; 34 घायल

Gonda Train Accident : गोंडा/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में वीरवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के 14 डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई तथा 34 अन्य घायल हो गए। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज तथा ङिालाही रेलवे स्टेशनों के बीच दोपहर में यह दुर्घटना हुई।

दुर्घटना में बिहार के अररिया के रहने वाले सरोज कुमार सिंह (31) और चंडीगढ़ के निवासी राहुल (38) नामक व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस घटना में पहले 4 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस हादसे में 4 लोगों की मौत की बात कही थी। इस भ्रम के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया, प्रथम दृष्टया जब टीमें मौके पर पहुंचीं तो लोग वहां बुरी हालत में पड़े थे। इससे भ्रम की स्थिति बन गई।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि घायलों में से 30 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल थे। उनमें से 25 लोगों का मनकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है, जबकि काजीदेवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 तथा गंभीर रूप से घायल 3 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

2 घायलों को लखनऊ रैफर किया गया था मगर उनमें से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में 23 डिब्बे थे। उनमें से 8 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे के कारणों का रेलवे की टैक्नीकल टीम जांच करके पता लगाएगी। इस बीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने दिल्ली में बताया, बुधवार रात चंडीगढ़ से रवाना हुई ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रैस वीरवार दोपहर करीब 2.37 बजे पूवरेत्तर रेलवे (एनईआर) के अधिकार क्षेत्र में मोतीगंज और ङिालाही रेलवे स्टेशनों के बीच गोंडा जंक्शन स्टेशन के पास पटरी से उतर गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

 

 

रेल मंत्रालय ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।’

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) जांच के अलावा, रेल दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें