Site icon Dainik Savera Times

Punjab Bus accident : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद नाले में गिरी बस; 5 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

फरिदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार की सुबह एक निजी बस के नाले में गिर जाने से कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा फरीदकोट-कोटकपूरा मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे हुआ जब 36 यात्रियों को लेकर बस मुक्तसर से अमृतसर जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस 10 फुट ऊंचे पुल से नीचे नाले में गिर गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि बस पहले एक ट्रक से टकराई और फिर नाले में गिर गई।

फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रज्ञा जैन ने फोन पर मीडिया को बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 26 यात्रियों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो को अमृतसर के अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है। अस्पताल में एक हेल्प-डेस्क स्थापित किया गया है।

ये घटना मंगलवार सुबह कोटकपूरा रोड पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार न्यू दीप कंपनी की यह बस कोटकपूरा से फरीदकोट आ रही थी। हादसे की सूचना मिले ही DC विनीत कुमार और पुलिस के टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

Exit mobile version