Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर रूरल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा क्षेत्र से हथियारों की खेप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/394103.mp4

 

पंजाब डेस्क : अमृतसर रूरल पुलिस ने सीमा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की खेप के साथ तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में पहुंचाए गए थे और इनका इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किए जाने की आशंका थी।

मामले की जानकारी देते हुए अमृतसर रूरल पुलिस के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार बैठे तत्वों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की जांच में शामिल हैं और हथियारों की सप्लाई, उनके इस्तेमाल तथा इसके पीछे की साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, ताकि देश विरोधी गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version