Site icon Dainik Savera Times

बड़ी वारदात: घर में घुस जिम मालिक की गोली मार कर हत्या

तरनतारन (जसवीर) : पंजाब में हत्याओं का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं तरनतारन के थाना सदर पट्टी अंतर्गत गांव घरियाला में देर रात घर में सो रहे एक युवक की दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक युवक रणजीत सिंह राणा के पिता मलूक सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह आठ माह पहले विदेश से आया था और गांव घरियाला में नया जिम खोला था।

फोन चलाने को लेकर माता-पिता ने डांटा, तो 9वीं क्लास के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह देर रात जिम बंद कर सोने के लिए घर चला गया। देर रात करीब 1 बजे कुछ शोर सुनाई दिया तो उन्होंने उठकर देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति घर की सीढ़ियां से भाग रहे थे। उन्होंने देखा कि रणजीत सिंह खून से लथपथ पड़ा था और उनके सीने में दो और गर्दन में एक गोली लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दिवाली से पहले बदली 75 वर्षीय बुजुर्ग की किस्मत, लगी 2.5 करोड़ की लॉटरी

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सदर पट्टी थाने को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे सदर पट्टी थाने के SHO गुरतेज सिंह बराड़ ने कहा कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या वजह है कि देर रात युवक की हत्या की गई। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version