Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोक मिलनी के तहत बंगला बस्ती पहुंचे MLA गुप्ता

July 19, 2026

लोक मिलनी के तहत बंगला बस्ती पहुंचे MLA गुप्ता

अमृतसर: अमृतसर के सेंट्रल हल्के से विधायक डाक्टर अजे गुप्ता आज लोक मिलनी के तहत अपने हल्के में आती बंगला बस्ती में पहुंचे। समागम में पहले से मौजूद हल्का निवासियों ने विधायक को अपनी मुश्किलों से जानु करवाया। लोगों ने बताया कि वोह पिछले 50 साल से इस इलाके में रह रहे है पर उनके पास आज तक अपने मकानों की रजिस्ट्री नहीं है। इस इलाके के ऊपर से हाई टेंशन तार निकलती है जिससे उनको बहुत प्रॉब्लम होती है।

हल्के के विधायक अजे गुप्ता ने लोगों की मुश्किलों को जानने के बाद उनको आश्वासन दिया कि इस मामले को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में लाया जाएगा ओर इसका हल करवाया जाएगा। इलाके के लोगों ने कहा कि आज तक उनकी किसी भी राजनीतिक पार्टी ने उनकी बात सुनी पर आज विधायक ने खुद आ कर उनसे इतनी गर्मी के बावजूद उनसे मुश्किलों के बारे में बात की। आज हमको भी यकीन हो गया है कि हमारी इस मांग को जरूर हल किया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें