Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

NDA Meeting : एनडीए के संसदीय दल की बैठक में PM मोदी को चुना गया नेता; शाह और गडकरी ने किया अनुमोदन, 9 को पीएम पद की लेंगे शपथ

June 7, 2024

NDA Meeting : एनडीए के संसदीय दल की बैठक में PM मोदी को चुना गया नेता; शाह और गडकरी ने किया अनुमोदन, 9 को पीएम पद की लेंगे शपथ

NDA Meeting : लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। एक बार फिर से देश में उसकी सरकार बन सकती है। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की संसदीय दल की बैठक आज के सेंट्रल हॉल में हो रही है। इस बैठक में सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का समर्थन किया। नायडू ने इस अवसर पर क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय हितों का संतुलन बनाकर चलने की जरूरत बताई।

राजग संसदीय दल की बैठक में सहयोगी दल जनता दल-सेक्यूलर के नेता एच डी कुमारस्वामी, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार, हम (एस) के प्रमुख जीतन राम मांझी समेत अन्य सहयोगी नेताओं ने मोदी को राजग का नेता चुनने के वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का समर्थन किया। नायडू ने इस अवसर पर कहा, ‘‘समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय हितों का संतुलन बनाते हुए चलना होगा।’’ उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में मोदी की रैलियों की वजह से तेदेपा को लोकसभा चुनाव में 16 सीट जीतने में मदद मिली। नायडू ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी भारत के लिए सही समय पर सही नेता हैं।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि मोदी बड़े स्तर पर भारत का विकास करेंगे और बिहार पर भी ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि मोदी भारत का विकास करेंगे और हम हर दिन तहेदिल से उनका समर्थन करेंगे।’’ नीतीश ने कहा कि उनकी पार्टी मोदी के कार्यकाल में हर दिन भाजपा के साथ खड़ी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें