Site icon Dainik Savera Times

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Nitish Kumar

Nitish Kumar

Nitish Kumar resigns : बिहार की सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल Syed Ata Hasnain को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार भी कर लिया। इस्तीफा देने के दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और Vijay Choudhary भी मौजूद थे। राजभवन में करीब छह मिनट की मुलाकात के बाद नीतीश कुमार बाहर निकले और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

इधर, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की अहम बैठक भी शुरू हो चुकी है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan भी मौजूद हैं। बैठक के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में Samrat Choudhary का नाम लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे के बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी, जिसे शिवराज सिंह चौहान सार्वजनिक कर सकते हैं। राज्य की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश करती दिख रही है, जहां नेतृत्व में बदलाव के साथ नई रणनीतियों और गठबंधन समीकरणों पर भी नजर रहेगी।

Exit mobile version