मैनपुरी में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगने से एक महिला की मौत, चार अन्य झुलसे
September 14, 2023
Share:
जिला कोतवाली क्षेत्र के रमईहार में गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण लगी आग से एक महिला की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार में हुई।