नेशनल डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस लगातार जांच कर रही है। चारों आरोपियों को बंगाल की राजधानी कोलकाता में दबोचा गया था। सोमवार को सभी आरोपियों को कोलकाता से पटना लाया जा रहा है। भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों को लेकर पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जिन आरोपियों को अरेस्ट किया है, उनमें एक महिला भी शामिल है।
पटना में गैंगवार के चलते अस्पताल में घुसकर हत्या का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को बंगाल में रेड कर अरेस्ट किया है। 17 जुलाई की वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। अस्पताल में 5 बदमाश हथियार लेकर घुसे थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। चंदन मिश्रा भी बिहार पुलिस की वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल था, जिसके ऊपर 36 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज थे।
फिलहाल वह बेऊर जेल में सजा काट रहा था। उसे इलाज के लिए जेल से पैरोल मिली थी और वह पारस अस्पताल में दाखिल था। बताया जा रहा है कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड शेरू है, जो कभी चंदन का दोस्त होता था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि निशु खान के घर पर वारदात की साजिश रची गई थी। मामले में पुलिस को संदिग्धों की तलाश है।
#BiharPolice की बड़ी कामयाबी!
राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में दिनांक 17.07.25 को हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड का हुआ सफल उद्भेदन।
मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह समेत 4 शातिर अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार, जिनमें से 02 अपराधकर्मियों की पूर्व से आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। pic.twitter.com/LiFfQUNbJ1
— Bihar Police (@bihar_police) July 20, 2025
पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का बयान भी सामने आया था। उन्होंने बताया था कि मुख्य शूटर तौसीफ को पुलिस ने कोलकाता में घेर लिया था। कोलकाता पुलिस का सहयोग लेकर उसकी गिरफ्तारी की गई थी। तौसीफ के अलावा पुलिस ने 3 और बदमाशों को भी अरेस्ट किया है। बता दें कि निशु खान तौसीफ का मौसेरा भाई है।
तौसीफ को हत्या के लिए 10 लाख रुपये बतौर सुपारी दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। निशु खान भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। पुलिस सबको पटना ला रही है, जहां ट्रांजिट रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद सबको भगाने के लिए निशु खान ने ही गाड़ी दी थी। उसकी गाड़ी के जरिए आरोपी कोलकाता तक गए थे। मामले में भीम और हर्ष नाम के शख्स को भी अरेस्ट किया गया है।
VIDEO | Chandan Kumar Mishra Murder Case: Bihar Police convoy carrying four accused being taken to Patna after securing a two-day transit remand from the Alipore ACJM Court.
The accused were arrested in Kolkata. They were taken into custody in connection with the Patna hospital… pic.twitter.com/rrwoiYNuc8
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...