बिहार डेस्क: बिहार में रोजाना हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अब पटना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपराधी एक अस्पताल में घुसे और इलाज के लिए दाखिल हिस्ट्रीशीटर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदन मिश्रा के तौर पर हुई है, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात प्रतिष्ठित पारस अस्पताल में हुई। गुरुवार को सुबह-सुबह अपराधी बेली रोड स्थित पारस अस्पताल में घुसे और चंदन को मौत के घाट उतार दिया। चंदन मिश्रा कुछ समय पहले पटना की आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में बंद था।
उसके खिलाफ हत्या का आरोप है। जैसे ही मरीजों ने गोलियां चलने की आवाजें सुनीं, अफरातफरी मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ये इलाका काफी व्यस्त बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा अपने परिजनों के साथ इलाज करवाने आया था। वारदात के समय परिजन पास ही मौजूद थे। अचानक बदमाश अंदर आए और फायरिंग शुरू कर दी। कोई कुछ समझ पाता, अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
पटना के पारस अस्पताल में घुस कर एक मरीज को गोली मारी। मार कर फरार भी हुए।
यह तो गुंडागर्दी की अति है । एकदम पॉश इलाके में है अस्पता
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) July 17, 2025
चंदन मिश्रा आपराधिक प्रवृत्ति का था, हाल ही में जेल में बंद रहने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में इलाज के लिए उसने पैरोल दिए जाने की मांग की थी। पैरोल मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था और पारस अस्पताल में दाखिल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में फायरिंग करने वाले बदमाश कौन थे, इसको लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है?
चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर का रहने वाला था। वह अस्पताल की सेकंड फ्लोर पर दाखिल था। उसके खिलाफ केसरी नाम के शख्स की हत्या का आरोप था। पुलिस को शक है कि अपराधियों ने अस्पताल की रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...