
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे। इस बार समिट में देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और विकास से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होने वाली है।
जोहान्सबर्ग पहुंचते ही PM मोदी ने X (पूर्व Twitter) पर पोस्ट किया कि वे दुनिया के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर काम-काज की बातचीत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस समिट में ध्यान सहयोग मजबूत करने, विकास की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने पर होगा।
Landed in Johannesburg for the G20 Summit related engagements. Look forward to productive discussions with world leaders on key global issues. Our focus will be on strengthening cooperation, advancing development priorities and ensuring a better future for all. pic.twitter.com/o4KL5W5l53
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2025
एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत
PM मोदी का एयरपोर्ट पर बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एक सांस्कृतिक दल ने पारंपरिक प्रस्तुति दी और भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान कई अहम काम होने वाले हैं। PM मोदी 21 से 23 नवंबर तक चलने वाले इस समिट में भाग लेंगे। यह इसलिए भी खास है क्योंकि अफ्रीकी महाद्वीप पर यह पहला G20 समिट हो रहा है। यहां वे भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
PM @narendramodi arrives in Pretoria to a warm and ceremonial welcome to attend the G20 Summit in Johannesburg.
Important engagements of PM’s schedule lie ahead. pic.twitter.com/tCB6KUWjxU
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) November 21, 2025
पीएम मोदी का चौथा दौरा
यह मोदी का साउथ अफ्रीका का चौथा आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वे 2016 में द्विपक्षीय दौरे पर गए थे और 2018 व 2023 में BRICS समिट में शामिल हुए थे। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह लगातार चौथा मौका है जब G20 समिट किसी ग्लोबल साउथ देश में हो रहा है- 2022 में इंडोनेशिया, 2023 में भारत, 2024 में ब्राज़ील और अब 2025 में साउथ अफ्रीका इसकी मेजबानी कर रहा है।
विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (ER) सुधाकर दलेला ने बताया कि पिछले सालों में G20 देशों ने मिलकर कई नई घोषणाएं, पायलट प्रोजेक्ट और ग्लोबल साउथ से जुड़े अहम मुद्दों पर पहल की है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि ब्राज़ील और अब साउथ अफ्रीका की प्रेसीडेंसी में ये चर्चाएँ चार प्रमुख क्षेत्रों में और आगे बढ़ी हैं। दलेला के अनुसार, ग्लोबल साउथ के लिए जरूरी मुद्दे इस बार चर्चा के केंद्र में हैं और दुनिया का ध्यान इन पर आकर्षित हो रहा है।