नई दिल्ली: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दिवाली का त्योहार मनाया। इस मौके पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में दिवाली के अवसर पर दोनों नेताओं की मुलाकात और धार्मिक अनुष्ठान की झलक देखने को मिली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है और प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय देता है।
Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings.
@VPIndia
@CPR_VP https://t.co/wRIchNUGhv
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026
सुख-शांति और समृद्धि की कामना की- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “नमस्ते। दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।”
उन्होंने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं। हर वर्ष देश के वीर जवानों के बीच दीपावली मनाने की अपनी परंपरा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार भी यह सिलसिला जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं और हर वर्ष आप जानते हैं, देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

