Dainik Savera Times

जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद, भारी फोर्स ने पूरे गांव को घेरा

अमृतसर। डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता को मंगलवार को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में पहुंच गई और उनके आवास को चारों तरफ से घेर लिया गया।

नई पार्टी बनाने की थी तैयारी
तरसेम सिंह ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह एक नई पार्टी बनाएंगे। जानकारी के अनुसार, इस पार्टी का गठन माघी मेले के दौरान किया जाना था। अमृतपाल सिंह से बातचीत के बाद तरसेम सिंह को नई पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा करनी थी। इसके अलावा, उन्हें कौमी इंसाफ मोर्चा में अपने समर्थकों के साथ मेले में शामिल होना था।

पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेरा
सोमवार देर रात से ही जल्लूपुर खेड़ा गांव में पुलिस का जमावड़ा शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह तक पूरा गांव पुलिस की घेराबंदी में आ गया। गांव के लोगों ने बताया कि विशेष रूप से अमृतपाल सिंह के घर के बाहर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। गांव में भारी सुरक्षा के बावजूद इस मामले में पुलिस ने खुलकर कुछ भी कहने से बचा है।

Exit mobile version