Site icon Dainik Savera Times

पूर्व CM बेअंत सिंह हत्या के आरोपी Jagtar Hawara को तिहाड़ जेल से कल चंडीगढ़ लेकर आएगी पुलिस

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार जगतार सिंह हवारा को कल प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार हवारा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। हवारा को 2005 के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा है।

बता दें कि नवंबर में चंडीगढ़ के एडिशनल सेशंस जज ने हवारा के 17 दिसंबर के प्रोडक्शन वारंट जारी किए थे। 2005 के दो मामले दर्ज हैं हवारा पर राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले दर्ज हैं। नवंबर में कोर्ट ने कहा थी की अगर हवारा के खिलाफ कोई ट्रायल दिल्ली में पेंडिंग नहीं है तो उसे चंडीगढ जेल शिफ्ट किया जाएगा ताकि उसके खिलाफ ट्रायल चल सके।

Exit mobile version