Site icon Dainik Savera Times

BREAKING: 25 दिनों बाद परविंदर सिंह झोटा का PGI चंडीगढ़ में हुआ पोस्टमार्टम

parvinder

चंडीगढ़ः मानसा के चर्चित नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को पूरे रीति-रिवाज और धार्मिक परंपराओं के साथ परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। अंतिम संस्कार मानसा में ही होने की संभावना है।

परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार को लेकर मानसा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार और उनके समर्थकों की ओर से अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। रविवार को उन्हें अंतिम विदाई दी जा सकती है।

पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को मानसा लाने की तैयारी है। इसके बाद परिवार और परिजनों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये था पूरा मामला
मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। झोटा की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था। परिवार इंसाफ की मांग पर अड़ गया था। पंजाब सरकार ने केस की जांच सीबीआई को सौंपी है।

Exit mobile version