Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, कई पंडाल जले; मचा हड़कंप

February 15, 2025

प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, कई पंडाल जले; मचा हड़कंप

महाकुंभ नगर। महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 में शनिवार की शाम एक भंडारण शिविर में आग लग गई जिससे सात टेंट पूरी तरह जल गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम सेक्टर-19 में एक भंडारण शिविर में आग लग गई जिससे आग की चपेट में आकर सात टेंट जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दो मिनट में अग्निशमन विभाग की मोटरसाइकिलें पहुंच गईं जिसके तुरंत बाद चार गाड़ियां भी पहुंचीं।  उन्होंने बताया कि पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय भंडारण शिविर के लोग मेले से वापसी की तैयारी कर रहे थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

दो दिन पहले भी लगी थी आग
बता दें कि दो दिन पहले 13 फरवरी को भी मेला क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान पर आग लगी थी। अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 4 टेंट जल चुके थे। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें