BREAKING: पंजाब बीजेपी के प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सुबह उनकी छाती में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिवार वालों और पार्टी नेताओं की सलाह पर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।
डॉक्टरों की एक टीम उनकी पूरी मेडिकल जांच कर रही है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

