Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab : नशा तस्करी में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, करोड़ों रूपये बरामद

September 13, 2024

Punjab : नशा तस्करी में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, करोड़ों रूपये बरामद

चंडीगढ़। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए यहां साहिबजादा अजित सिंह नगर (एसएएस) से मादक पदार्थों के तस्करों की मदद करने के आरोपी एक ड्रग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी अवैध दवाइयों और मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के कामों में मदद कर रहा था और ड्रग मनी को सफेद कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी जेल में बंद ड्रग तस्करों के संपर्क में था और बाहर उनके ड्रग नेटवर्क को मदद पहुंचाता था।

यादव ने बताया कि गंभीर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसके तहत एएनटीएफ ने 24 बैंक खातों की पहचान की और उन्हें फ्रीज कर दिया, जिनमें 7.09 करोड़ रुपये थे। इसके अलावा, दो बैंक लॉकर भी जब्त किए गए। एएनटीएफ ने 1.49 करोड़ रुपये नकद, 260 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की है। इसके अलावा, अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई बड़ी संपत्ति की पहचान की गई, जिसमें जीरकपुर और डबवाली में 2.40 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है।

डीजीपी ने कहा कि उन्नत तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया तंत्र के माध्यम से की गई जांच, जटिल आपराधिक नेटवर्क से निपटने और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए एएनटीएफ के रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें