Site icon Dainik Savera Times

PUNJAB: संगरूर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौत मामले में ADGP गुरिंदर ढिल्लों की अगुवाई में चार सदस्यी SIT का गठन

पंजाब। संगरूर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौत मामले में पंजाब पुलिस ने उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। ये कमेटी एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर ढिल्लों आईपीएस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी, जिसमें डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण भुल्लर आईपीएस, एसएसपी संगरूर सरताज चहल आईपीएस और अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) नरेश दुबे को शामिल किया गया है।

अब तक इतने लोगों की शराब पीने से हुई मौत

संगरूर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, जहरीली शराब पीने से अबतक मरने वालों की संख्या बढक़र 18 हो गई है। वर्तमान में कई लोगों को संगरूर सिविल अस्पताल में और कई अन्य को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं। यह मामला संगरुर के दिरबा के गुजर्न गांव का है। इस घटना के सिलसिले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आबकारी शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Exit mobile version