Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर नगर निगम अधिकारियों ने सुबह तड़के शहर में चलाया सीलिंग अभियान, 20 दुकानों को ताले लगा किया सील

January 20, 2024

जालंधर नगर निगम अधिकारियों ने सुबह तड़के शहर में चलाया सीलिंग अभियान, 20 दुकानों को ताले लगा किया सील

जालंधर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। जहां एक तरफ अवैध कालोनियों में बन रहे मकानों पर मशीन चलाई जा रही है वहीं पर शहर में जो अवैध रूप से दुकानों की उसारी की गई है उन्हें सील किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज निगम के अधिकारियों ने सुबह तड़के शहर में 20 दुकानें सील कर दी।

सील की जा रही दुकानें

नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल और बिल्डिंग ब्रांच की प्रमुख एडीशन कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी कड़ाके की ठंड में सुबह तड़के शहर में निकले और उन्होंने खुरला किंगरा लेकर मैनब्रो चौक, फोल्हड़ीवाल तक अवैध दुकानों पर कार्रवाई कर डाली।

रिहाइश का नक्शा पास करवा बना डाली दुकानें

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आज तलके बन्नो जी नगर में 1, बैंक एनक्लेव में 3, बैंक कॉलोनी में 8, खुरला किंगरा में सांई मंदिर के पास 4, गोल मार्किट में 2, मैनब्रो चौक के पास 1 और फोल्हड़ीवाल के पास इशर काॉलोनी में 1 दुकान को सील किया गया है।

दुकाने सील करते निगम के कर्मचारी

एटीपी सुखदेव शर्मा ने कहा कि खुरला किंगरा में जो 4 दुकानें सील की कई हैं। इन पर सीलबंदी की कार्रवाई दूसरी बार हुई है। यह दुकानें इसलिए सील की गई हैं क्योंकि दुकानों ने मालिक ने शपथ पत्र दिया था कि वह दुकानों के स्थान पर रेजिडेंस बना देगा। लेकिन शपथपत्र के बावजूद दुकानों को रिहायश में नहीं बदला।

इसके अलावा जो अन्य दुकानें भी सील की गई हैं वह अधिकतर रिहाइशी इलाके में हैं और बिना नक्शा पास करवाए बनाई गई हैं। इन्हें पहले नोटिस भी निगम कमिश्वनर की तरफ से जारी किए गए थे। लेकिन इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए आज सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें