नगर निगम जालंधर की सुबह तड़के कार्रवाई, अवैध कॉलोनी पर चलाई मशीन निर्माणाधीन घर-सीवरेज तोड़े

जालंधर नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ फिर से सक्रिय हो गया है। निगम के अधिकारियों ने सुबह तड़के ही करीब 5 बजे खांबड़ा में एक अवैध कॉलोनी पर मशीन चला दी। कॉलोनी में बनाए जा रहे अवैध घरों को गिरा दिया, इसके अलावा अवैध कॉलोनी में डाले गए सीवरेज-वाटर सप्लाई को उखाड़ने के साथ-साथ.

जालंधर नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ फिर से सक्रिय हो गया है। निगम के अधिकारियों ने सुबह तड़के ही करीब 5 बजे खांबड़ा में एक अवैध कॉलोनी पर मशीन चला दी। कॉलोनी में बनाए जा रहे अवैध घरों को गिरा दिया, इसके अलावा अवैध कॉलोनी में डाले गए सीवरेज-वाटर सप्लाई को उखाड़ने के साथ-साथ सड़कें भी खोद डाली।

नगर निगम जालंधर के कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने खांबड़ा में 7 एकड़ में बनाई जा रही जालंधर एनक्लेव पर कार्रवाई की है। कमिश्नर के आदेश पर एमटीपी विजय कुमार एटीपी सुखदेव विशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर वरिंदर कौर की टीम सुबह ही जेसीबी और डिच मशीनें का तामझाम लेकर जालंधर एनक्लेव में पहुंच गए थे।

अवैध रूप से बनाए जा रहे घर को मशीन से गिराते निगम कर्मचारी

पहले भी नोटिस किया था जारी

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि खांबड़ा में अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी जालंधर एनक्लेव को पहले भी नगर निगम कमिश्वर ने नोटिस जारी किया था और उसारी की काम रोकने के लिए कहा था। लेकिन कॉलोनी में नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहा। जिस आज कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है।
एटीपी ने बताया कि 7 एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काट कर जहां नगर निगम के राजस्व को CLU फीस के रूप में करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है वहीं पर यहां प्लाट लेने वालों से भी धोखा किया गया है। कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं कर पाएगा।

अवैध कॉलोनी में उखाड़ी जा रहे सीवरेज

लोगों ने मौके पर पहुंच कर किया विरोध

सुबह 5 बजे नगर निगम जालंधर की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी पूरे दल-बल के साथ मशीनें लेकर कड़कती ठंड और धुंध के बीच डिमोलिशन की कार्रवाई के लिए पहुंचे तो वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने निगम की टीम को रोकने की कोशिश भी की और उसका विरोध भाी किया। दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस भी हुई लेकिन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी।

- विज्ञापन -

Latest News