Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab : महिला एसएचओ पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

August 3, 2024

Punjab : महिला एसएचओ पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां, बदमाशों ने थाना वेरका की SHO अमनजोत कौर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद SHO को अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। यह घटना वेरका के पास मुढ़ाल गांव में हुई है। सूत्रों के मुताबिक अमनजोत सूचना मिलने पर दो गुटों का झगड़ा सुलझाने के लिए पहुंची थी।

इसी दौरान बदमाशों ने आरोपियों ने थाना प्रभारी पर तलवारों और दातरों से हमला कर दिया। फिलहाल उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया हैl उधर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। महिला थाना प्रभारी की हालत गंभीर है। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें