Site icon Dainik Savera Times

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, सड़क हादसे में इस मशहूर सिंगर की मौत

पंजाब डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। मानसा जिले के पास खियाला गांव के रहने वाले 37 साल के पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा मानसा पटियाला रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, हरमन सिद्धू गत रात अपने गांव ख्याला वापिस जा रहे थे कि तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से टूट गई और हरमन सिद्धू की जान चली गई। सिंगर के इस तरह अचानक चले जाने से फैंस और संगीत जगत में शोक की लहर है।

बता दें सिंगर हरमन सिद्धू मिस पूजा के गाने पेपर या प्यार से चर्चा में आए थे। मृतक सिंगर अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। डेढ़ साल पहले उनके पिता की भी मौत हो गई थी।

Exit mobile version