यूपी डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी सेंध मारी हुई है। जहां बताया जा रहा है कि दक्षिणी परकोटे पर कश्मीरी युवक नमाज पढ़ता हुआ पकड़ा गया है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि परिसर में 3 कश्मीरी घुस गए। नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। इनमें दो लड़के और एक लड़की थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया और मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था, तभी कुछ श्रद्धालुओं की उसपर नजर गई. इसके बाद तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

