Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Delhi CM Oath : 27 साल बाद खिला कमल, रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में लिया शपथ

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image Screenshot taken from @NarendraModi YT on Thursday, Feb. 20, 2025, Prime Minister Narendra Modi with Delhi Lt Governor VK Saxena and Delhi Chief Minister-designate Rekha Gupta during swearing-in ceremony of Delhi government. (@NarendraModi via PTI Photo) (PTI02_20_2025_000070B) *** Local Caption ***

Delhi CM Shapath Grahan:  दिल्ली में आज जश्न का माहौल है। 27 साल के बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में जबरदस्त वापसी की है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए सीएम के रूप में शपथ ले लिया है। बता दें कि सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के शालीमार विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था। आज का दिन बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है। वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी रामलीला मैदान में पहुंच चुके है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं कई बड़े नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए है।

इन मंत्रियों ने लिया शपथ

 

 

 

 

 

रेखा गुप्ता का सियासी सफर

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता

Exit mobile version