Site icon Dainik Savera Times

सांझा मोर्चा का बड़ा फैसला, नहीं खत्म होगा जीरा धरना

फरीदकोट: जीरा शराब फैक्ट्री मामले में चल रहे धरने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फैक्ट्री को बंद करने के ऐलान के बावजूद यह मोर्चा खत्म नहीं होगा। सांझा मोर्चा ने आज इसको लेकर एक बड़ी मीटिंग की थी, जिसमें जोगिंदर उग्रहा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस मीटिंग में फैसला किया गया कि सरकार पहले नोटिफिकेशन करके पूर्ण रूप से फैक्ट्री को बंद करे, इसके साथ ही सभी मुकदमे रद्द किए जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।

Exit mobile version