नेशनल डेस्क. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी पर की मां का निधन हो गया है। उनकी मां लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। सपना की मां को लीवर से जुड़ी गंभीर समस्या थी। डॉक्टर्स उनके लीवर ट्रांसप्लांट की प्लानिंग कर रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, सिंगर की मां नीलम की इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई और मंगलवार रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान सपना, उनके पति वीर साहू और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे पद्म विभूषण गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
सपना चौधरी मां के काफी करीब थीं। वह अक्सर मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती थी। उन्होंने मदर्स डे के मौके पर भी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं उन्होंने अपनी मां को अपना सेफ प्लेस और खुद का सबसे बड़ा चीयरलीडर कहा था। इसके अलावा सिंगर ने एक इंटरव्यू में मां के बेहद करीब थी सिंगर अपनी मां के सपोर्ट का जिक्र किया था और उनसे मिलने वाली सीख को भी याद किया था।
ये भी पढ़ें: Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का हाल