Site icon Dainik Savera Times

महिला के पेट में मिली कैंची, ऑपरेशन के दौरान डाॅक्टरों ने की लापरवाही

भिण्ड: मध्यप्रदेश के भिण्ड में पेट दर्द से परेशान एक महिला के पेट में जांच के दौरान कैंची मिलने का मामला प्रकाश में आया है।

महिला का 2023 में ओवेरियन कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में दर्द होने लगा। पति दवा दे देता था तो आराम मिल जाता था। हालत अधिक बिगड़ने पर कल शाम पति कमलेश अपनी पत्नी श्रीमती कमलादेवी को भिण्ड जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने दवा देकर महिला के पेट की सीटी स्कैन जांच लिखी। सीटी स्कैन जांच कराई तो कमलादेवी के पेट में कैंची दिखाई दी। तब ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम से हुई गलती सामने आई। सीटी स्कैन के बाद पीड़ित महिला को डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर किया है।

Exit mobile version