Opearation Mahadev: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, सुरक्षा बलों ने लिडवास में ऑपरेशन महादेव के तहत 3 आतंकी मार गिराए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के हरवान इलाके में दचिगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है। इस मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।
OP MAHADEV
Contact established in General Area Lidwas. Operation in progress.#Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA pic.twitter.com/xSjEegVxra
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) July 28, 2025
भारतीय सेना की चिनार कोर द्वारा एक्स हैंडल पर की गई पोस्ट में जानकारी दी गई है कि लिडवास इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है और अभी ऑपरेशन जारी है।
अधिकारियों से म मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। इसी बीच सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने महादेव के पास मुलनार के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थान के पास पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घेरे गए इलाके में दो से तीन आतंकवादी मारे गए हैं।
#WATCH | J&K | Security Forces have neutralised three terrorists in an anti-terror operation in the Harwan area of Srinagar
Visuals of security checking of commuters being done in the area
(Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/eZv95xbqUd
— ANI (@ANI) July 28, 2025
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते हैं। इससे पहले, श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। “लिडवास के सामान्य क्षेत्र में संपर्क स्थापित हो गया है। ऑपरेशन महादेव ऑपरेशन जारी है।”
22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आंतकी हमला
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसमें एक भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। विनय नरवाल मूल रूप से हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। बीते 16 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी. शादी के हफ्ते भर बाद ही विनय नरवाल के साथ ये घटना हो गई।

