Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : Sidhu Moosewala के ताया के गनमैन को लगी गोली, मौके पर ही मौत, पिस्तौल साफ करते समय अचानक चली गोली

November 12, 2024

BREAKING : Sidhu Moosewala के ताया के गनमैन को लगी गोली, मौके पर ही मौत, पिस्तौल साफ करते समय अचानक चली गोली

मानसाः पंजाब के मानसा में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के ताया की सुरक्षा के लिए तैनात गनमैन की देर रात गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह गोली हरदीप सिंह के हथियार से चली है। परिजनों के मुताबिक पिस्तौल साफ करते समय अचानक गोली चल गई और हरदीप सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह मानसा के गांव फफड़े भाईके के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यहां यह भी बता दें कि कुछ समय पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात 3 गनमैनों के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प के दौरान 2 सुरक्षाकर्मियों ने दूसरे सुरक्षाकर्मी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें