खेल डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का नया स्क्वॉड घोषित कर दिया गया है। इस बार टीम में हार्दिक पांड्या की जोरदार वापसी हुई है। वहीं, शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, लेकिन वह खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी।
इस स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। रिंकू सिंह और नितीश कुमार रेड्डी को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। दोनों को बाहर किए जाने की वजह पर चयन समिति ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia‘s squad for the 5⃣-match T20I series against South Africa announced.
Details ▶️ https://t.co/3Bscuq6Gri #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/0bHLCcbwTD
— BCCI (@BCCI) December 3, 2025
हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे और उसी कारण से लंबे समय से टीम से बाहर थे। लेकिन अब वे पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। हाल ही में हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने पंजाब के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसी प्रदर्शन ने उनकी वापसी को और मजबूत कर दिया।

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
शुभमन गिल (उपकप्तान)
अभिषेक शर्मा
तिलक वर्मा
हार्दिक पंड्या
शिवम दुबे
अक्षर पटेल
जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
जसप्रीत बुमराह
वरुण चक्रवर्ती
अर्शदीप सिंह
कुलदीप यादव
हर्षित राणा
वाशिंगटन सुंदर

पहला टी20 9 दिसंबर कटक
दूसरा टी20 11 दिसंबर न्यू चंडीगढ़
तीसरा टी20 14 दिसंबर धर्मशाला
चौथा टी20 17 दिसंबर लखनऊ
पाँचवाँ टी20 19 दिसंबर अहमदाबाद
मेष: दिन शुभ रहेगा...