Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर-पठानकोट बाईपास पर तेज रफ्तार दूध टैंकर ने कई गाड़ियों समेत ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, ऑटो चालक की पैर की हड्डी टूटी, दर्जनों लोग घायल

April 26, 2024

जालंधर-पठानकोट बाईपास पर तेज रफ्तार दूध टैंकर ने कई गाड़ियों समेत ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, ऑटो चालक की पैर की हड्डी टूटी, दर्जनों लोग घायल

जालंधर। जालंधर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार पीएपी के तरफ से आ रहा दूध का टैंकर चालक से बेकाबू हो गया जिससे 10 से 12 गाड़ियों को टक्कर मार दी जिसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना जालंधर-पठानकोट बाईपास के पास हुई, जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल होने की सूचना है। इस हादसे में कई कारों और 2 ऑटो सहित अन्य वाहन शामिल है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि टैंकर की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।

हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो चालक की टांगे टूट गई और उसे नजदीक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हादसे के कारण जालंधर-पठानकोट बाईपास पर भारी जाम लग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भारी हंगामा किया। वहीं, हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।


खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें