Site icon Dainik Savera Times

UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, हाई स्कूल परीक्षा में प्राची व इंटरमीडिएट में शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया

UP Board Result 2024 : प्रयागराज। यूपी बोर्ड वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP BORD) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का 89.55 और इंटरमीडिएट का 82.60 प्रतिशत परिणाम है। दसवीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। बागपत बड़ौत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह और सीतापुर की कशिश मौर्य दूसरे नंबर पर हैं। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है।

सचिव ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चली थी। उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10वीं के 29,47,311 और 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल थे। 3,24,008 छात्र-छात्रओं ने परीक्षा छोड़ दी थी।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं इन वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर पायेंगे।

Exit mobile version