
GOOD NEWS: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। जहां, कटरीना अब मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इस खबर से दोनों के परिवार और फैंस में खुशियों की लहर दौड़ गई है।
सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
कटरीना और विकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी। पोस्ट में दोनों ने लिखा – “हमारे घर खुशियां आई हैं। हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं… 7 नवंबर 2025। विकी कौशल ने इसी पोस्ट को शेयर करते हुए एक शब्द में लिखा – “आशीर्वाद”, जो उनके दिल की खुशी को बयां करता है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर बधाइयों की लगी झड़ी
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कमेंट करते हुए लिखा –“कैट… वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब! तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं।” इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज़ और फैंस ने भी इस प्यारे कपल को शुभकामनाएं दीं।
सितंबर में दी थी गुड न्यूज
आपको बता दें कि 23 सितंबर 2025 को कटरीना और विकी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने उस वक्त लिखा था कि “हमारी ज़िंदगी का ये सबसे खूबसूरत चैप्टर है।” और अब, 7 नवंबर 2025 को उनके घर नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है, जिससे उनके फैंस भी बेहद खुश हैं।
फैंस बोले – “कटरीना और विकी, बधाई हो!”
फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं – “गॉड ब्लेस द लिटिल वन”, “कपल गोल्स!”, “अब तो विकी-पापा और कैट-मम्मा के नाम से बुलाएंगे।”