Site icon Dainik Savera Times

World Cup Final: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

World Cup Final: नवी मुंबई। बारिश की आंख मिचोली के कारण लगभग दो घंटे की देरी के बाद आखिरकार खिताबी मुकाबले का टॉस हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने इसे जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दोनों टीमें ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

इससे पहले बारिश के कारण टॉस में लगभग दो घंटे का विलंब हुआ लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई। दोपहर लगभग 12 बजे से शाम चार बजे तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि हल्की बारिश के साथ सामान्यत? बादल छाए रहेंगे लेकिन यहां तेज बारिश हुई।

 

डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदानर्किमयों ने पिच और गेंदबाजी के दोनों छोर को बाउंड्री तक ढक रखा है लेकिन मैदान के बाकी हिस्सा खुला है जिसे बारिश रूकने के बाद ‘सुपरसॉपर’ की मदद से सुखाया गया।

यह महिला विश्व कप टूर्नामेंट का 13 सत्र है और दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने मैदान में उतरेंगी। यह पहली बार है जब महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है। भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रोमांच से भरे दूसरे सेमीफाइनल में पांच विकेट से हराया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में इंग्लैंड को 125 रनों से रौंदा था।

फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत महिला: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

दक्षिण अफ्रीका महिला: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन कप्प, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लोई ट्रेयॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

Exit mobile version