Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईवी को समर्थन देने वाली नीति अगले 8-10 साल तक रहे जारी : मर्सडिीज-बेंज

July 3, 2024

ईवी को समर्थन देने वाली नीति अगले 8-10 साल तक रहे जारी : मर्सडिीज-बेंज

जयपुर: मर्सडिीज-बेंज इंडिया चाहती है कि सरकार अगले 8 से 10 साल के लिए इलैक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का समर्थन करने वाली नीतियों को जारी रखने को प्रतिबद्ध हो। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा कि शून्य उत्सजर्न वाले वाहनों की दिशा में स्थिर और बेहतर योजना बनाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

कंपनी को लगता है कि इलैक्ट्रिक वाहनों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन को हाइब्रिड वाहनों के लिए देने से उत्सजर्न मुक्त वाहनों को अपनाने की समयसीमा बढ़ जाएगी। कंपनी का ईवी प्रसार 2024 की पहली तिमाही में 2.5 प्रतिशत से बढ़कर 6 प्रतिशत हो गया। मर्सडिीज-बेंज ने कहा कि इस साल पेश होने वाले 3 नए ईवी मॉडल के साथ यह गति आगे भी जारी रहेगी, जिसकी शुरुआत अगले सप्ताह ईक्यूए से होगी। उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार ने पहले ही पांच प्रतिशत जीएसटी कर दिया है, जबकि परंपरागत पैट्रोल-डीजल इंजन पर 48-50 प्रतिशत जीएसटी है।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें