Site icon Dainik Savera Times

अडाणी पावर के शेयर शुरुआती कारोबार में देखी गई 3% की चढ़त

 

नई दिल्ली: अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर के शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। बीएसई में कंपनी का शेयर 3.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 288.45 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई में कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत चढक़र 288.50 रुपये पर रहा। अमेरिकी निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स एवं कुछ अन्य निवेशकों के अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर में 1.1 अरब डॉलर के निवेश के साथ 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद कंपनी के शेयर चढ़े हैं।

यह सौदा 279.17 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ है। इस तरह 31.2 करोड़ शेयरों की बिक्री से कंपनी के प्रवर्तक अडाणी परिवार को 1.1 अरब डॉलर यानी करीब 9,000 करोड़ रुपये हासिल हुए। अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी विल्मर और एनडीटीवी सहित समूह की अधिकतर कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में फायदे में रहे। यह जीक्यूजी पार्टनर्स का मई से अडाणी समूह की चौथी कंपनी में निवेश है। निवेश कंपनी ने जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद मार्च से निवेश करना शुरू किया था।

ये भी पढ़ें : इस महीने शुरू होगा मलमास: नहीं कर पाएंगे कोई भी शुभ कार्य, जानें तारिख और धार्मिक महत्व

Exit mobile version