Site icon Dainik Savera Times

अदाणी ने समूह की 2 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

 

नई दिल्ली : उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले प्रवर्तक समूह ने समूह की दो सूचीबद्ध कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत यह समूह कुछ रिपोर्ट से हुए नुक्सान के बाद वापसी का प्रयास कर रहा है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना के अनुसार, प्रवर्तक समूह ने अपनी प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी 69.87 प्रतिशत से बढ़ाकर 71.93 प्रतिशत कर ली है। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है कि प्रवर्तकों ने समूह की प्रमुख कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई है। पिछले महीने प्रवर्तकों ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 67.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 69.87 प्रतिशत की थी।

ये भी पढ़ें : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग

Exit mobile version