Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

इलैक्ट्रिसिटी KYC अपडेट स्कैम रोकने के लिए केंद्र का बड़ा एक्शन, बंद किए 392 मोबाइल हैंडसैट

June 19, 2024

इलैक्ट्रिसिटी KYC अपडेट स्कैम रोकने के लिए केंद्र का बड़ा एक्शन, बंद किए 392 मोबाइल हैंडसैट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नागरिकों को इलैक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसमें उन मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया गया है, जिनके जरिए इस फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा था। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ओर से धोखाधड़ी की गतिविधियों की जांच करने के लिए चक्षु पोर्टल का इस्तेमाल किया गया और शुरुआत में करीब 5 संदिग्ध मोबाइल नंबर को खोजा गया। एआई आधारित इस पोर्टल से खुलासा हुआ कि 392 हैंडसैट से लिंक 31,740 मोबाइल नंबरों के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।

इसके बाद डीओटी की ओर से सभी टैलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया कि इन 392 हैंडसैट के आईएमईआई को ब्लॉक किया जाए। इनका इस्तेमाल साइबर क्राइम और वित्तीय धोखाधड़ी में हो रहा है। इसके अलावा टैलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों से कहा गया कि इन 31,740 मोबाइल नंबरों का दोबारा से री-वैरिफिकेशन किया जाए। अगर री-वैरिफिकेशन फेल होता है तो इन मोबाइल नंबरों को तुरंत बंद किया जाए और साथ ही इनसे जुड़े हैंडसैट को ब्लॉक करें।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें