Site icon Dainik Savera Times

केंद्र सरकार 2,410 रुपये प्रति क्विंंटल पर दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी: फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने 2,410 रुपये प्रतिक्विंंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला किया है और उम्मीद जतायी कि इससे प्याज उत्पादकों को थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नासिक और अहमदनगर में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है।
यह निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर जारी रहेगा। इसका महाराष्ट्र के कई प्याज उत्पादक विरोध कर रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा, ‘‘ प्याज के मुद्दे पर मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से बात की। केंद्र सरकार 2,410 रुपये प्रति,क्विंंटल की दर से दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ इसके लिए नासिक और अहमदनगर जिलों में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
इससे राज्य में प्याज उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी। व्यापारियों ने सोमवार को नासिक में सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में प्याज की बिक्री अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया, जिसमें लासलगांव भी शामिल है। कई किसानों और व्यापारियों ने निर्यात शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर नासिक जिले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन भी किया।
ये भी पढ़ें : ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है दिल्ली सरकार’, विवेक विहार अग्निकांड पर सीएम रेखा ने जताया दुख
Exit mobile version