Site icon Dainik Savera Times

भारत की 250 से अधिक प्रौद्योगिकी कंपनियां Gitex में होंगी शामिल

 

दुबई: भारत की 250 से अधिक प्रौद्योगिकी कंपनियां अपने अत्याधुनिक उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन करने के लिए यहां आयोजित होने वाले सूचना प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी (गिटेक्स) में भाग लेंगी। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) कंपनियों का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवर्धन परिषद (ईएससी) के बैनर तले गिटैक्स ग्लोबल में भाग लेगा।

ईएससी के क्षेत्रीय निदेशक कमल वाचानी ने यह जानकारी दी। ईएससी भारत के आईटी और संबंधित उत्पादों के निर्यातकों का शीर्ष संगठन है। उन्होंने बताया कि 16-20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया भर से प्रमुख सूचना और संचार प्रौद्योगिकी कंपनियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें : SRH Vs PBKS, IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शशांक की वापसी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version