Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 82.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा

August 31, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 82.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 82.62 पर पहुंच गया। विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी कोष के प्रवाह और कच्चे तेल की अपेक्षाकृत अधिक कीमतों का घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.65 पर खुला और फिर 82.58 से 82.73 के बीच कारोबार कर रहा था। बाद में वह 82.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में एक पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 103.14 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें