Site icon Dainik Savera Times

विदेशी मुद्रा भंडार 6.6 अरब डॉलर बढ़कर 625.6 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में बढोतरी होने से 01 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.6 अरब डॉलर बढ़कर लगातार दूसरे सप्ताह चढ़ता हुआ 625.6 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.97 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 619.07 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 01 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.04 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 554.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 56.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 48.42 अरब डॉलर हो गया।वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 1.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 4.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.8 अरब डॉलर पर आ गई।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

Exit mobile version