Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Atal Pension Yojana से 2022-23 में जुड़े 1.19 करोड़ नए अंशधारक

April 28, 2023

Atal Pension Yojana से 2022-23 में जुड़े 1.19 करोड़ नए अंशधारक

नयी दिल्ली: सामाजिक क्षेत्र की ‘अटल पेंशन योजना (एपीवाई)’ से 2022-23 में 1.19 करोड़ से अधिक नए अंशधारक जुड़े हैं जो सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि 2021-22 में इस योजना से जुड़े वाले नए अंशधारकों की संख्या 99 लाख थी। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 31 मार्च, 2023 तक इस योजना से जुड़े अंशधारकों की कुल संख्या 5.20 करोड़ हो गई। अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारक को 60 वर्ष की आयु से जीवनपर्यंत 1,000 से 5,000 रुपये की न्यूनतम गारंटी वाली पेंशन मिलती है और यह उनके द्वारा किए जाने वाले योगदान पर निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें