Site icon Dainik Savera Times

देश भर में चल रहे 10 हजार जनऔषधि केंद्र,अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगा है स्टाल

नयी दिल्ली: इस वर्ष 31 अक्टूबर तक देशभर में 9998 जनऔषधि केंद्र कार्य कर रहे थे और इस परियोजना के तहत इन खूदरा दुकानों पर 1965 तरह की दवाएं और 293 सर्जिकल उपकरण कम मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे थे। यह जानकारी राजधानी के प्रगति मैदान में 42वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के स्‍टॉल पर दिख सकती है। रसायन एवं ऊर्वरक मंत्रालय के तहत चलायी जा रही इस परियोजना का लक्ष्य देशवासियों को अच्छी गुणवत्ता की दवाएं और चिकित्सकीय सामान उचित दर पर सुलभ करा कर उनकी मदद करना है।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

Exit mobile version