नयी दिल्ली: पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) के नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) की राष्ट्रीय राजधानी में हुई 61वीं बैठक में 100 महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक गतिशक्ति योजना के दो साल पूरे होने के अवसर पर एक दिसंबर को आयोजित की गयी थी। इसकी अध्यक्षता उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) सुमिता डावरा की अध्यक्षता ने की।
ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

