Site icon Dainik Savera Times

JIO समेत 10 देशों की 15 दिग्गज टैक कंपनियों ने बनाया ट्रस्टेड टैक एलायंस

म्यूनिख: रिलायंस जियो समेत अफ्रीका, एशिया, यूरोप और उत्तरी अमरीका की 15 अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने ट्रस्टेड टैक एलायंस (टीटीए) के गठन की घोषणा की है। जियो ने बताया कि यह गठबंधन संचार सुविधा, क्लाऊड इंफ्रास्ट्रर, सैमीकंडक्टर, सॉफ्टवेयर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक फैले टैक्नोलॉजी स्टैक के लिए भरोसेमंद और सत्यापित मानक विकसित करने के लिए साथ आए हैं। एलायंस में भारत की ओर से जियो प्लेटफॉर्म्स शामिल है। जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रैंस के दौरान इस एलायंस का ऐलान किया गया। गठबंधन के संस्थापक सदस्यों में अमेजन, वैब सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाऊड, एरिक्सन, नोकिया, एसएपी और एनटीटी जैसी कुल 15 कंपनियां शामिल हैं।

भविष्य में और कंपनियों को इससे जोड़ा जाएगा तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी संप्रभुता, प्रतिस्पर्धात्मकता और लचीले डिजिटल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम जारी रहेगा। लॉन्च मौके पर जियो प्लेटफॉर्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किरण थॉमस ने कहा, विश्व स्तर पर डिजिटल विकास को गति देने के लिए भरोसेमंद, सुरक्षित और पारदर्शी प्रौद्योगिकी जरूरी है। जियो प्लेटफॉर्म्स को टैक्नोलॉजी स्टैक में साझा मानक और सत्यापित किए जा सकने वाले तौर-तरीकों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्टेड टैक एलायंस में शामिल होने पर गर्व है।

Exit mobile version