Site icon Dainik Savera Times

IT Hardware PLI के तहत 17 कंपनियां इस साल शुरू करेंगी उत्पादन : आईटी सचिव कृष्णन

 

फरीदाबाद : इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने कहा कि आईटी हार्डवेयर उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत चुने गए पर्सनल कम्प्यूटर और सर्वर विनिर्माताओं में से ज्यादातर के इस साल उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है। कृष्णन ने यहां नैटवेब टैक्नोलॉजीज की एक नई अत्याधुनिक कम्प्यूटिंग सर्वर विनिर्माण इकाई के उद्घाटन के मौके पर अलग से बातचीत में कहा, 27 पीएलआई कंपनियों में से लगभग 17 इस साल उत्पादन शुरू कर देंगी। उनमें से लगभग छह-सात ने पिछले साल उत्पादन शुरू किया था और दो ने अगले साल उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई है। सरकार ने नवंबर, 2023 में आईटी हार्डवेयर के लिए नई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत डैल, एचपी, फॉक्सकॉन, लेनोवो, नैटवेब टैक्नोलॉजीज सहित 27 कंपनियों के आवेदन को मंजूरी दी थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

Exit mobile version